बैंक में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 1.30 लाख रुपये बरामद, आगरा का शातिर गिरफ्तार
धौलपुर| पुलिस थाना राजाखेड़ा ने बैंक में धोखाधड़ी कर 1 लाख 30 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में आगरा के एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर ठगी के पैसे और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
दोपहर करीब 1 बजे भोलू पुत्र पपली उर्फ पपुली निवासी नागर, राजाखेड़ा बैंक में 1,30,000 रुपये जमा कराने गए थे। इसी दौरान बैंक में मौजूद एक युवक ने कैश काउंटर पर धोखाधड़ी कर उनके रुपये पार कर लिये,
मामले की जांच के बाद वीडियो, ग्राफी और कॉल डिटेल के आधार पर दिनांक 30.07.2026को मुखबिर की सूचना पर आरोपी कुलदीप उर्फ कलुआपुत्र अमर सिंह, उम्र 24 साल, निवासी इटौरा, थाना मनपुरा, जिला आगरा,
धौलपुर के राजाखेड़ा में बैंक में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। 17 जुलाई को एक युवक से 1 लाख 30 हजार रुपये ठगे गए थे।
SP विकास सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी वीर सिंह की टीम ने आगरा के शातिर कुलदीप उर्फ कलुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी के रुपये और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर