बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
जरीडीह में प्रेम में बाधा बनी तो की हत्या, प्रेमी-परिजन समेत 3 गिरफ्तार ,शादी से मना करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या, शव पेड़ से लटकाया
बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर प्रेमी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।5 अगस्त को जरीडीह थाना क्षेत्र के बनचास टोला चट्टीगोड़ा जंगल के किनारे 20 वर्षीय आरती हेम्ब्रम का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला था। मृतिका की मां बादिनी बूढ़ी देवी के आवेदन पर जरीडीह थाना में काण्ड संख्या 133/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में जरिडीह थाना प्रभारी पु०अ०नि० बिपिन चन्द्र महतो, पु०अ०नि० विकाश कुमार विश्वकर्मा, पु०अ०नि० संजीव कुमार और जरीडीह थाना का सशस्त्र एवं महिला बल शामिल था।गहन अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के प्रेमी मनोज मराण्डी, उसके पिता नाजीर मराण्डी और मां सरस्वती देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डेढ़ साल से चले आ रहे प्रेम संबंध में शादी को लेकर विवाद हुआ था।4 अगस्त की रात तीनों ने मिलकर आरती का गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल और कपड़े भी बरामद किए गए। तीनों को 6 अगस्त 2026 गुरुवार को तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।काण्ड संख्या: 133/26, दिनांक 06.08.2026, जरीडीह थाना,गिरफ्तार: 1.मनोज मराण्डी 19 वर्ष 2. नाजीर मराण्डी 60 वर्ष 3. सरस्वती देवी 55 वर्ष शामिल थे छापामारी दल: मे पूलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह,जरिडीह थाना प्रभारी बिपिन चन्द्र महतो, विकाश कुमार विश्वकर्मा, संजीव कुमार