सैंपऊ में चाकूबाजी की वारदात दो परचून व्यवसायियों पर हमला कर नकदी से भरा बैग लूटा

सैंपऊ में चाकूबाजी की वारदात दो परचून व्यवसायियों पर हमला कर नकदी से भरा बैग लूटा

 

धौलपुर जिले के सैंपऊ में बड़ी नहर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो परचून व्यवसायियों पर चाकुओं से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया बदमाश दोनों भाइयों पर चाकू से कई वार कर पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार दोनों परचून व्यवसायी रोजाना की तरह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे इसी दौरान बड़ी नहर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया हमले के बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए घटना के बाद दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय धौलपुर रेफर कर दिया गया वारदात के बाद से ही पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई
रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!