गुप्त सूचना पर CISF की रेड, दीनदयाल चौक से 1.265 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

गुप्त सूचना पर CISF की रेड, दीनदयाल चौक से 1.265 टन अवैध कोयला जब्त

 MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई जारी, कई जगह वाहन जांच अभियान

 

 

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF और CCL की कार्रवाई लगातार जारी है। MMDR एक्ट के तहत 6 अगस्त गुरुवार को गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.265 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि ढोरी एरिया के दीनदयाल चौक के समीप अवैध रूप से कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलते ही CISF की टीम ने मौके पर पहुंचकर 1.265 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया। जब्त कोयले का विधिवत वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में उप कमांडेंट श्री दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस. आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, एच. के. सिंह, ASI बी. डी. शर्मा, QRT टीम और अन्य जवान शामिल थे। इसके साथ ही CISF ने दीनदयाल चौक, कल्याणी, DD माइंस के सामने और कारो मेन रोड पर नाकाबंदी कर कोयला परिवहन में लगे संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों की सघन जांच भी की। CISF ने कहा है कि माइनिंग क्षेत्र और आसपास अवैध कोयला भंडारण, खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। CISF और CCL के समन्वय से इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!