MMDR एक्ट के तहत CISF की कार्रवाई, 1.5 टन अवैध कोयला जब्त* कोयला माफियाओं पर फिर शिकंजा,

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

MMDR एक्ट के तहत CISF की कार्रवाई, 1.5 टन अवैध कोयला जब्त*
कोयला माफियाओं पर फिर शिकंजा,

 

 

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में MMDR एक्ट के तहत CISF की छापेमारी लगातार जारी है। 8 अगस्त 2026 शनिवार को ताजा कार्रवाई में 1.5 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।
CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोरी एरिया के अंतर्गत अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चेक के बीच अवैध कोयला जमा किया गया है।सूचना मिलते ही CISF की छापामारी दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध रूप से जमा 1.5 टन कोयला जब्त कर लिया। कोयले का विधिवत वजन कराने के बाद उसे CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।इस संयुक्त कार्रवाई में उप कमांडेंट श्री दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, एच.के. सिंह, CISF QRT टीम और आसूचना कर्मी शामिल थे। CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र और आसपास अवैध कोयला भंडारण, खनन एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और आपसी समन्वय से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!