विधायक रोहित बोहरा के प्रयासों से राजाखेड़ा को सड़क विकास की बड़ी सौगात

विधायक रोहित बोहरा के प्रयासों से राजाखेड़ा को सड़क विकास की बड़ी सौगात

29 मिसिंग लिंक एवं सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत, 40.30 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

 

 

राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के प्रयासों से विधानसभा बजट घोषणा 2026-27 के अंतर्गत राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 29 मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में कुल 40.30 किलोमीटर सड़क निर्माण प्रस्तावित है। इन सड़क कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के गांवों और बस्तियों का सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा आमजन को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विधायक रोहित बोहरा ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में दिहौली से अण्डवापुरैनी–चीलपुरा, शाहपुरा से शाहपुरा की शाला, मछरिया से हनुमानपुरा, हिनौता–कलुआपुरा से कासगंज, दुल्हारा से भानपुर, सिंघावली कलां से डिरावली तथा राजाखेड़ा स्टेट हाईवे से तौमरों का अड्डा सहित कई महत्वपूर्ण सड़क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा बलदेवा का पुरा से जागीरपुरा, गन्हैदी जाटव बस्ती से सरकन्डाई, विपरपुर से सकतपुर वाया कृपाकापुरा, इन्द्रावाली मोड़ से दिहौली की शाला, रेहसैना से नसीलपुर, दुल्हारा मुख्य सड़क से सत्तारकापुरा, जसूपुरा से झाण्डेकापुरा, विरौंधा से पीतमकापुरा और पीतमकापुरा से सरकौली तक सड़क निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।

इसी क्रम में हेतसिंहकापुरा एवं बसई घीयाराम में सीसी सड़क निर्माण, मनियां–मरैना सड़क से बघेलों का अड्डा, विचौला बाबा के आश्रम से PWD सड़क, राजाखेड़ा से नाहिला, कोटपुरा से विचौला, सामोर जाटव बस्ती, अंधूकापुरा से मोवाराम का अड्डा (ढोंडी का पुरा), कुसैडा गुजरान से रघुनाथकापुरा (फद्दपुरा), मनियां–मांगरौल सड़क से अधन्नपुर, मनियां–मरैना सड़क से जगरियापुरा, सामौर से मढ़ई तथा अण्डवापुरैनी–रैहनावाली माता सड़क से पुरानी रैहनावाली माता मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य भी इस स्वीकृति में शामिल हैं।

रोहित बोहरा ने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। इन 29 सड़क कार्यों के पूरा होने से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों का सड़क संपर्क मजबूत होगा। बेहतर सड़क संपर्क से आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!