बेरमो प्रखंड में भी. बी. जी. राम-जी.योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बेरमो प्रखंड में भी. बी. जी. राम-जी.योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

 

बोकारो जिला के बेरमो प्रखण्ड में प्रखण्ड आज बेरमो प्रखंडविकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” ToT का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में बेरमो प्रखण्ड अंतर्गत चल रहे मनरेगा प्रणाली के स्थान पर भी. बी. जी.राम- जी.योजना, जो 1 जुलाई 2026 से क्रियान्वित है, की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षक: मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री किसुन हांसदा, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, श्रीमती निकिता कुमारी, कनीय अभियन्ता एवं श्री धनश्याम रजक, कनीय अभियन्ता द्वारा BBBGO राम-JO योजना के बिंदुवार प्रावधानों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही Wage, Materials and Admin से संबंधित जानकारी भी दी गई।योजना के अंतर्गत बेरमो प्रखण्ड की स्थिति:
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बेरमो द्वारा बताया गया कि भी. बी. जी.राम-जी.योजना के तहत चार प्राथमिक कार्य क्षेत्र हैं:
1.जल सुरक्षा से संबंधित*: 107 योजनाएं 2.मुख्य ग्रामीण संरचना से संबंधित*: 90 योजनाएं 3.आजीविका अवसंरचना से संबंधित*: 86 योजनाएं 4.आपदा एवं चरम मौसम कार्य: 35 योजनाएं
इस प्रकार कुल 318 योजनाएं “विकसित भारत भी. बी. जी.राम-जी.में संचालित हैं। इसके अतिरिक्त झारखण्ड सरकार द्वारा चयनित कुल 58 योजनाएं भी हैं।सभी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल स्तर पर उतारना सभी की जिम्मेदारी है। ग्राम पंचायत विकास प्लान में योजनाओं का चयन ग्राम सभा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। ग्राम सभा में अनुमोदन के पश्चात उन योजनाओं को *युक्त-धारा पोर्टल पर प्रविष्ट की जानी है, ताकि सभी योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंच सके मौके पर श्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय, श्री किशन मुण्डा, श्री नरेश कुमार यादव, श्री सुमित कुमार यादव, मो. शेख अरसद, श्री विजय महतो, सुश्री बिनिता कुमारी, सुश्री सुजिता कुमारी, श्रीमती पुनम कुमारी, श्रीमती कैथरीन हांसदा सहित अन्य ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!