राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री ने VC के माध्यम से राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर एवं CLG सदस्यों से किया संवाद
राजाखेड़ा। पंचायत समिति राजाखेड़ा के अटल सेवा केंद्र में राजस्थान सरकार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से राजाखेड़ा अटल सेवा केंद्र में थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में CLG सदस्यों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से दूर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कानून का पालन सुनिश्चित करने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस एवं CLG सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।संवाद के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने, उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। CLG सदस्य एवं राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर