नावाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती कांड का फरार आरोपी धनबाद से गिरफ्तार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

नावाडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती कांड का फरार आरोपी धनबाद से गिरफ्तार

बोकारो के नावाडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बीते साल अगस्त में हुई डकैती कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस कांड में 7 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
नावाडीह थाना कांड संख्या 57/2025दिनांक 18/08/2025 धारा 310(2) BNS के तहत बिरनी निवासी धनेश्वर साहू ने आवेदन दिया था। आवेदन के अनुसार 18 अगस्त 2025 की रात करीब 1 बजे 8-10 अज्ञात अपराधकर्मियों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और हथियार का भय दिखाकर जेवरात और नगद की डकैती की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही 7 अज्ञात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया था।इस बीच कांड का मुख्य फरार आरोपी मुस्ताक शेख उर्फ मो. मुस्ताक, उम्र 26 वर्ष, पिता शेख सकरुद्दीन,निवासी खरखरी बस्ती,थाना मधुबन, जिला धनबाद,घटना के बाद से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार भी निर्गत किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सूचना मिली और 19अगस्त 2026 बुधवार को छापेमारी कर आरोपी को धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे:
पु.अ.नि सह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, पु.अ.नि राहुल कुमार राम और आरक्षी 1334 शेख मो. शोहराब।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी अनुसंधान जारी है और बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।नावाडीह पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!