बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
MMDR एक्ट के तहत CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, ताराबेड़ा में 5 अवैध रैट होल बंद
एंकर:बोकारो के बेरमो में कोयला माफियाओं पर CISF और CCL का शिकंजा और कस गया है। MMDR एक्ट के तहत ढोरी क्षेत्र के ताराबेड़ा में चल रहे अवैध कोयला खनन को बंद कराया गया है।बेरमो क्षेत्र में CISF लगातार कोयला माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। गुप्त सूत्रों से CISF CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को सूचना मिली कि ढोरी क्षेत्र के ताराबेड़ा बंद खदान में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है।ऐसी गतिविधियाँ न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचाती हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, स्थानीय लोगों की सुरक्षा और CCL के राजस्व को भी प्रभावित करती हैं।सूचना मिलते ही CISF ने तत्काल इसकी जानकारी CCL ढोरी के जीएम श्री राजीव कुमार सिंह को दी। जीएम के निर्देश पर CISF और CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित की गई।संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँच कर अवैध खनन स्थल पर बने 05 रैट होल को बंद* कराया।टीम में शामिल रहे:* एएसओ श्री सुरेश सिंह, सहायक कमांडेंट श्री के वी ए श्रीधर, निरीक्षक एस आर नायक, उप निरीक्षक अमित कुमार, QRT टीम, तथा CCL गार्ड के इंचार्ज शील चंद, गार्ड अनाम वारिस, माणिक दिगार, जितेन्द्र रजक व अन्य जवान।CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हैं और संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।