धौलपुर पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की गई चैकिंग।

धौलपुर पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की गई चैकिंग।

नाकाबंदी के दौरान जिले भर में 1512 वाहनों को किया गया चैक, नाकाबंदी के दौरान 184 वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई।

 

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर डॉ प्रीति चन्द्रा आईपीएस के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत करने एवं अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए कल दिनांक 23.08.2026 को रात्रि 7:00 बजे से रात्रि 11:00 तक जिलें में “ए” श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर नियमानुसार कार्यवाही कराई गई है। वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर व श्रवण कुमार झोरड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला धौलपुर के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगणो के नेतृत्व में जिले में “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई, इस दौरान जिले भर में 1512 वाहनों को चैक किया गया, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। जिले भर में की गई नाकाबंदी के दौरान 906 दोपहिया वाहनों एवं 606 चार पहिया वाहनों को गहनता से चैक किया, नाकाबंदी के अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 184 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाला 02 चालक, बिना हेलमेट 34, बिना सीट बेल्ट 16, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 01, बिना नंबर प्लेट 02, काली फिल्म लगे 25 वाहन तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 वाहन चालक शामिल हैं। जिले के वृताधिकारी गणों द्वारा अपने अपने इलाकों में पुलिस थानों द्वारा की जा रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया। नाकाबंदी के दौरान राजकाॅप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। किसी भी बीमार, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी से जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!