सेवा कार्यों के साथ मनाई स्व. रामअवतार पाराशर की 23वीं पुण्यतिथि।
राजकीय अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, देवखेड़ा के राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को किया बैग वितरण।

राजाखेड़ा।रामअवतार पाराशर लंबरदार (पूर्व सरपंच, देवखेड़ा) की 23वीं पुण्यतिथि पर परिजनों एवं ग्रामीणों की ओर से सेवा कार्यों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर राजाखेड़ा के राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, देवखेड़ा स्थित राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैग वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इन सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा और विद्यार्थियों के प्रति अपनत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता कर पूर्व सरपंच रामअवतार पाराशर को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके पुत्र आशीष पाराशर एवं उनके परिवारीजन रामवीर पाराशर, रामदत्त पाराशर, सतीश पाराशर, केशव, कालीचरण, जीतेंद्र ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता दिलीप पाराशर, राजू खान, रंजीत दिवाकर, मोहर सिंह ठाकुर, रौनक शेजबार, सोमू पाराशर सहित अन्य ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर