पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के सुपरविजन में बाड़ी पुलिस की दो बड़ी कार्रवाईयां

बाड़ी, धौलपुर

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के सुपरविजन में बाड़ी पुलिस की दो बड़ी कार्रवाईयां

63 पव्वा अवैध देसी शराब और 25 ग्राम गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के सुपरविजन में अवैध शराब और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली / बाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

थाना अधिकारी प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्त के दौरान पहली कार्यवाही में अवैध शराब के 63 पव्वा देसी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

वहीं दूसरी कार्यवाही में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 25 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!