त्योहारों के मद्देनजर बोकारो चास नगर निगम क्षेत्र में मिठाई एवं बेकरी प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

त्योहारों के मद्देनजर बोकारो चास नगर निगम क्षेत्र में मिठाई एवं बेकरी प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

उपायुक्त, बोकारो महोदय एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बोकारो के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने हेतु दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मिठाई एवं बेकरी उत्पादों के प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती गुलाब लकड़ा एवं श्री एम. ए. आलम द्वारा लगभग 8 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान FSSAI पंजीकरण एवं लाइसेंस की जांच की गई। जिन खाद्य कारोबारियों के पास आवश्यक पंजीकरण अथवा लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें नोटिस जारी किया गया। साथ ही, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, रांची भेजे गए।
अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बोकारो द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने तथा बाहर से आने वाली सिंथेटिक एवं नकली मिठाई, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने तथा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग, बोकारो द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि त्योहारों के दौरान मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!