कल रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं करेंगी व्रत
चंद्रमा को अर्ग देने के बाद खुलेगा व्रत बाजारों में दिनभर रही महिलाओं की भीड़
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं कल करवा चौथ का व्रत रखेंगी इस अवसर पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्ग देने और पति की लंबी उम्र की कामना करने के बाद व्रत का पूर्ण किया जाएगा
करवा चौथ को लेकर बाजारों में भी रौनक बनी हुई है बुधवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के लिए साड़ियां, शृंगार का सामान, चूड़ियां, मेहंदी, पूजा सामग्री, करवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की कॉस्मेटिक की दुकानों, कपड़ों की दुकानों और शृंगार सामग्री की दुकानों पर विशेष चहल-पहल रही
करवा चौथ के दिन महिलाएं सज-संवरकर पूजा करेंगी और चंद्रमा निकलने का इंतजार करेंगी चंद्र दर्शन और अर्ग देने के बाद ही पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलने की परंपरा निभाई जाएगी
रवि तिवारी की रिपोर्ट