कोयला माफियाओं पर CISF का शिकंजा, बेरमो में आधी रात को 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

कोयला माफियाओं पर CISF का शिकंजा, बेरमो में आधी रात को 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन

 

बोकारो के बेरमो कोयलांचल में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात बी एंड के और ढोरी क्षेत्र में 150 से अधिक जवानों ने मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया।बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2026 मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे एमएमडीआर अधिनियम के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीआईएसएफ अलर्ट मोड में दिखी। कोयला परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ की सीसीएल करगली इकाई ने बीएंडके एवं ढोरी क्षेत्र में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया।कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 150 से अधिक जवानों ने भाग लिया। पांच प्रमुख स्थानों – दीनदयाल चौक, मकोली, हिंदुस्तान पुल, कारो चेक पोस्ट के मोड़ तथा डीडी माइंस के समीप सघन जांच की गई।अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री वर्पे सार्थक बाबाजी ने किया। इस दौरान कोयला लेकर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजात एवं परिवहन संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही सड़क किनारे रात के समय मौजूद लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सुरक्षा बलों ने नजर रखी।सीआईएसएफ का उद्देश्य खदानों,साइडिंग और कोयला परिवहन मार्गों की सुरक्षा मजबूत करना तथा कोयला चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है। इस अभियान में इंस्पेक्टर रवि रंजन,इंस्पेक्टर आर. के. सरोज,सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी,अमित कुमार, क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी एवं सीआईएसएफ के अन्य जवान शामिल रहे सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए निगरानी एवं सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। सीआईएसएफ का सख्त संदेश है कि कोयला क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!