बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट
चास मुफस्सिल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दामोदर नदी किनारे जावा भट्टी ध्वस्त
बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दामोदर नदी किनारे छापेमारी कर अवैध जावा भट्टी को ध्वस्त कर दिया।चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में दलबल के साथ आज 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को सुबह 8:00 बजे बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनटांड़ गांव स्थित दामोदर नदी किनारे छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने नदी किनारे अवैध रूप से संचालित की जा रही जावा भट्टी को ध्वस्त कर दिया और मौके पर मौजूद करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चिकनटांड़ गांव में दामोदर नदी किनारे अवैध रूप से जावा भट्टी चलाकर महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर आज सुबह टीम गठित कर छापेमारी की गई।थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि अवैध धंधा करने वालों को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे भी इस तरह का छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल,si राजीव रंजन, asi धनंजय कुमार सिंह, सहित चास मुफस्सिल थाना थाना सशस्त्र बल शामिल थे