बोकारो जिले के विभिन्न थाना परिसरों में SIS की विशेष भर्ती, 14 से 22 हजार तक वेतन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

बोकारो जिले के विभिन्न थाना परिसरों में SIS की विशेष भर्ती, 14 से 22 हजार तक वेतन

बोकारो जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। SIS यानी Security and Intelligence Services (India) Limited द्वारा बोकारो जिले के विभिन्न थाना परिसरों में विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल 800 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस नौकरी में 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी और 14 हजार से 22 हजार रुपये तक अच्छा वेतन* दिया जाएगा। झारखंड के किसी भी जिले के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।योग्यता 10वीं पास / फेल रखी गई है और उम्र 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी को मैट्रिक का मार्कशीट, आधार कार्ड और एक फोटो लेकर आना होगा। चयन के बाद 350 रुपये पंजीकरण शुल्क थाना परिसर में ही लिया जाएगा। कथारा में कल कैंप:इसी कड़ी में कल 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को कथारा ओपी थाना परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एकदिवसीय भर्ती कैंप लग रहा है।अधिक जानकारी के लिए कथारा भर्ती अधिकारी – 8271868657 और SIS ट्रेनिंग सेंटर धनबाद – 9800089697* पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!