नैनोखर ग्राम पंचायत से श्रीमती नर्मदा कुशवाहा निर्विरोध सरपंच निर्वाचित

नैनोखर ग्राम पंचायत से श्रीमती नर्मदा कुशवाहा निर्विरोध सरपंच निर्वाचित

धौलपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नैनोखर से सरपंच पद पर श्रीमती नर्मदा कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

आज निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा नैनोखर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया कराई गई। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष ग्राम पंचायत की जनता जनार्दन की ओर से सर्वसम्मति से केवल एक ही नामांकन, श्रीमती नर्मदा देवी कल्ला कुशवाहा का प्रस्तुत किया गया।
निर्धारित समय सीमा के अनुसार नामांकन की समीक्षा के बाद केवल श्रीमती नर्मदा कुशवाहा का नामांकन अंतिम रूप से वैध पाया गया। जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने श्रीमती नर्मदा कुशवाहा को नैनोखर ग्राम पंचायत का निर्विरोध सरपंच घोषित कर दिया।
इसी के साथ ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुल 11 वार्ड पंच भी निर्विरोध घोषित किए गए हैं।
ग्राम पंचायत नैनोखर में सर्वसम्मति से हुए इस निर्विरोध निर्वाचन को लेकर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!