जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में दिख रहा है भारी उत्साह, मतदाताओं में जोश, पुलिस व्यवस्था माकूल
राजाखेड़ा। पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर राजाखेड़ा क्षेत्र में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह के साथ घरों से बाहर निकले।
मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं में भी खासा जोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वे विकास और गांव के भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं।
वहीं पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह माकूल दिखाई दे रही हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर