छठ महापर्व पर आस्था और सेवा की मिसाल, कुरपनिया में अजय बरनवाल ने बांटे 4 क्विंटल कद्दू

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल कि रिपोर्ट

छठ महापर्व पर आस्था और सेवा की मिसाल, कुरपनिया में अजय बरनवाल ने बांटे 4 क्विंटल कद्दू

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे बोकारो जिले में भक्ति और सेवा का माहौल है। इसी कड़ी में बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनिया में 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को छठ महापर्व के अवसर पर कद्दू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुरपनिया बाजार पर कुरपनिया निवासी अजय बरनवाल द्वारा करीब 4 क्विंटल कद्दू का वितरण छठव्रतियों के बीच किया इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए छठव्रतियों के बीच लगभग 4 क्विंटल कद्दू बांटे गए। सुबह से ही बाजार में छठव्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग कतार में खड़े होकर कद्दू प्राप्त कर रहे थे और अजय बरनवाल को आशीर्वाद दे रहे थे।इस अवसर पर अजय बरनवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी छठव्रतियों को कद्दू प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, शुद्धता और सेवा का पर्व है। छठ मैया की कृपा से ही वे हर साल इस सेवा कार्य को कर पाते हैं और आगे भी यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।उन्होंने जानकारी दी कि छठ महापर्व के दौरान छठ मैया के डलिया में नारियल, फल और प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा, ताकि किसी भी व्रती को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी लोग पूरे श्रद्धा भाव के साथ छठ पर्व मना सकें।इस मौके पर अजय बरनवाल के साथ गुड्डू बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, अमन कुमार वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे। सभी ने वितरण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कद्दू पाकर छठव्रतियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। व्रतियों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य से छठ पर्व की आस्था और भी बढ़ जाती है।कुरपनिया में हर साल होने वाले इस कद्दू वितरण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है। लोगों का कहना है कि अजय बरनवाल का यह सेवा भाव पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!