छठ महापर्व को लेकर बोकारो थर्मल पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट

छठ महापर्व को लेकर बोकारो थर्मल पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

 

 

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आज बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।13 नवंबर 2026, शुक्रवार को बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत छठ घाटों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ सबसे पहले थाना क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने घाटों पर साफ-सफाई,आवागमन के रास्ते, बैरिकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था, गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर मौजूद छठ समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी।थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि सभी प्रमुख छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और वहां गोताखोरों तथा तैराकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही घाटों पर लाइफ जैकेट, रस्सी, ट्यूब जैसे बचाव उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से भी अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें, भीड़ में धैर्य और अनुशासन बनाए रखें, गहरे पानी में न जाएं और घाटों की स्वच्छता बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।बोकारो थर्मल थाना पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी संतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस तरह घाटों पर उतरकर निरीक्षण करने से छठ पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!