कोनार नदी में डूबते महिला को बिहार से आए दो युवकों ने बचाई जान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

:कोनार नदी में डूबते महिला को बिहार से आए दो युवकों ने बचाई जान

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित स्वांग पुराना माइनर्स कोनार नदी छठ घाट पर मंगलवार सुबह अर्घ्य के दौरान एक महिला नदी के तेज बहाव में बहने लगी. घाट पर मौजूद लोगों को जब तक उसकी स्थिति का अंदाजा हुआ, तब तक वह डूबने लगी थी. इसी बीच बिहार से रिश्तेदार के घर आये दो युवकों ने नदी में छलांग लगाकर महिला की जान बचा ली.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह अर्घ्य के दौरान घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसी बीच एक महिला नदी के तेज बहाव में बहने लगी. शुरुआत में लोगों को लगा कि वह पानी में तैर रही है. महिला कुछ बोल नहीं पा रही थी, इसलिए तत्काल किसी को खतरे का एहसास नहीं हुआ. कुछ देर बाद महिला ने हाथों से इशारा किया, तब लोगों को उसके डूबने का अंदेशा हुआ.तेज बहाव में कूदे दोनों युवक
महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया. चीख-पुकार के बीच बिहार से अपने रिश्तेदार के घर आये दो युवकों ने बिना देर किये नदी में छलांग लगा दी. तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.महिला के सकुशल बाहर आने के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. श्रद्धालुओं ने दोनों युवकों के साहस की सराहना की. छठ के दौरान हुई इस घटना में समय रहते बचाव हो जाने से एक बड़ा हादसा टल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!