कोयला तस्करी पर CISF का कड़ा प्रहार, ऑटो समेत 3.535 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल कि रिपोर्ट

कोयला तस्करी पर CISF का कड़ा प्रहार, ऑटो समेत 3.535 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईएसएफ लगातार छापामारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में कोयला तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईएसएफ ने ऑटो समेत 3.535 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा रहे नियमित गश्ती एवं छापामारी अभियान के तहत कोयला तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।गोपनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कोयला तस्कर अब साइकिल एवं मोटरसाइकिल के बजाय अन्य माध्यमों का उपयोग कर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना टीम ने ढोरी एरिया के परियोजना कार्यालय अमलो के पीछे एरिया से अवैध रूप से भंडारित 1.410 टन कोयला जब्त किया।वहीं दूसरी कार्रवाई में डीएवी स्कूल मोकोली के सामने मुख्य मार्ग से एक ऑटो पर लदा 2.125 टन अवैध कोयला लावारिस अवस्था में जब्त किया गया। इस तरह कुल 3.535 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।सीआईएसएफ द्वारा कोयला चोरी एवं तस्करी पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा इस अवैध गतिविधि में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी है। इन अभियानों के कारण कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। जब्त ऑटो पर एमएमडीआर अधिनियम के तहत् आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस अभियान में श्री के.बी.ए.श्रीधर,सहायक कमांडेंट, निरीक्षक एस.आर. नायक, संतोष, राहुल क्यूआरटी टीम सहित सीआईएसएफ के अन्य जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!