बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
दिवंगत बीसीसीएल कर्मी के पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन पत्र
सांसद ढुल्लू महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो और पूर्व मंत्री अमर बाउरी की पहल से मिली नौकरी
बोकारो। बीसीसीएल के दिवंगत कर्मी विनोद बाउरी के पुत्र संतोष बाउरी को प्रोविजनल नियोजन पत्र सौंपा गया। चंदनकियारी प्रखंड के अमलाबाद गांव निवासी विनोद बाउरी बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र संख्या-4 में कार्यरत थे। इलाज के दौरान उनके निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया था।दिवंगत कर्मी के परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके पुत्र को नियोजन दिलाने के लिए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पहल की। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीसीसीएल के सीएमडी, डीटी एवं जीएम के साथ वार्ता कर संतोष बाउरी को नियोजन दिलाने की दिशा में प्रयास किया गया।लगातार प्रयासों और काफी मशक्कत के बाद संतोष बाउरी को प्रोविजनल नियोजन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर सांसद ढुल्लू महतो के बड़े भाई एवं एटक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव लक्ष्मण महतो उपस्थित रहे। उन्होंने संतोष बाउरी को नियोजन पत्र प्रदान किया।इस पहल से दिवंगत कर्मी के परिवार को आर्थिक संबल मिलने के साथ भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद जगी है। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी बबलू पाठक, बिजुलिया मंडल अध्यक्ष बबलू चौबे, मंडल उपाध्यक्ष श्याम पैतंडी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद दुबे, ब्रांच सचिव वाल्मीकि यादव, कुलदीप गोस्वामी, अब्दुल साजिद एवं प्यारेलाल पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान दिवंगत विनोद बाउरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।