बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्णवाल कि रिपोर्ट
बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 73 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे गए, जनवरी से अब तक 757 मोबाइल लौटाए

बोकारो जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से 73 गुम मोबाइल बरामद कर आज 25 नवंबर 2026 बुधवार को असली मालिकों को सौंप दिए गए। जनवरी से अब तक बोकारो पुलिस कुल 757 मोबाइल बरामद कर लौटा चुकी है।
बोकारो जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक महोदय, बोकारो के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी को खोया हुआ मोबाइल CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए अविलंब बरामद करने का आदेश दिया गया था।प्राप्त निर्देश के आलोक में CEIR पोर्टल का प्रयोग कर जिले के अनुमंडल चास, बेरमो (तेनुघाट), नगर, मुख्यालय, बोकारो क्षेत्र में दिनांक 25.10.2026 से 25.11.2026 तक कुल 73 मोबाइल की बरामदगी की गई।बरामद सभी मोबाइल धारकों को संबंधित थाना / ओ०पी० द्वारा सूचित कर आज दिनांक- 25.11.2026 को सत्यापन कर वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपा गया।जनवरी से अब तक 757 मोबाइल बरामद: बोकारो पुलिस ने माह-जनवरी से अब तक कुल 757 मोबाइल बरामद किया है तथा वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपा गया है। साथ ही मोबाइल चोरी किए जाने के आलोक में 03 काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।आमजनों से अपील: आमजनों से अपील की जाती है कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है या चोरी होता है, तो अविलंब नजदीकी थाना को सूचित करें एवं सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर जाकर वांछित विवरणी को भरें। अगर खोया या चोरी का मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी सूचना थाना एवं आवेदक के पास चला जाएगा।