राजाखेड़ा – संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में प्रस्तावना की शपथ ,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित एक्शन प्लान की पालना में तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को न्यायालय परिसर, राजाखेड़ा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आकाश शर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर, 1949 को इसी दिन संविधान को अपनाया गया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसके साथ ही भारत के संविधान में लिखित मूल अधिकारों जैसे शिक्षा का अधिकार आदि के बारे में बताया गया कि 06 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार की गारंटी देता है।
इस अवसर पर राजाखेड़ा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामचित्र शर्मा, होतम सिंह जादौन, आनंद प्रकाश शर्मा, पंकज जैन, इस्लाम खां, वर्णेन्द्र कुमार मुदगल एवं न्यायिक कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे। विधिक जागरूकता कार्यक्रम में 25 लोगों ने भाग लिया।
R9 BHARAT – मनोज राघव