हाईकोर्ट के आदेश पर बाजना पंचायत में होगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान! 2 दिसंबर को उतरेंगी 5 बुल्डोजर
राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में विचाराधीन डी.बी. सिविल रिट पिटीशन संख्या 7410/2026 धर्मेन्द्र बनाम सरकार में अगली सुनवाई 17.12.2026 से पहले प्रशासन ने बड़ी तैयारी कर ली है।
क्या है मामला?
ग्राम पंचायत बाजना के 4 राजस्व गांवों की चारागाह भूमि एवं वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर भूमि का स्वरूप बदल दिया गया था। 4 बार निर्देश देने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसे उपखण्ड अधिकारी ने गंभीरता से लिया।
कहां-कहां हटेगा अतिक्रमण?
– ग्राम कसियापुरा – वन भूमि खाता संख्या 280 एवं चारागाह खसरा नं. 1282/622, 624, 638, 639, 693, 694, 695, 709, 710, 780
– ग्राम बिल्हैटा – खसरा नं. 155, 199, 224, 248, 515/209
– ग्राम कांटरपुरा – खसरा नं. 1682/365, 472, 482
– ग्राम बाजना – खसरा नं. 1449, 1652/487, 1656/631, 1658/636, 1728/624, 485, 486, 630
कसियापुरा के वन भूमि खाता 280 की अधिकांश आराजी से 30.09.26 को ही अतिक्रमण हटाया जा चुका है।
2 दिसंबर को संयुक्त कार्रवाई
उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा के आदेश 905-07 दिनांक 27.11.2026 के अनुसार दिनांक 02.12.2026 को सुबह 08:00 बजे संयुक्त कार्रवाई होगी।
इसके लिए विकास अधिकारी पंचायत समिति राजाखेड़ा को आदेश दिया गया है कि –
05 जेसीबी, 10 ट्रैक्टर व 30 लेबर उपलब्ध कराएं।
तहसीलदार राजाखेड़ा ने विशेष संयुक्त राजस्व टीम का गठन किया है, जिसके प्रभारी रामगोपाल, भू.अ. निरीक्षक वृत्त देवखेड़ा होंगे। टीम में 8 पटवारी / निरीक्षक शामिल हैं। टीम 02.12.2026 को सुबह 10:00 बजे मौके पर राजस्व रिकॉर्ड के साथ मौजूद रहेगी।
कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता
थानाधिकारी राजाखेड़ा को आदेश है कि मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयं की उपस्थिति में 20 पुरुष कांस्टेबल एवं 10 महिला कांस्टेबल के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर