अतिक्रमण रोकने व राष्ट्रपति शासन लागू करने हेतु एस.डी.एम्. के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भकुरा के ग्रामीणों ने पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सीताराम भास्कर के नेतृत्व में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने व गांव में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम सागर सिंह के नाम तहसीलदार ओपी सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
सौपे गए उक्त ज्ञापन में बताया है कि ग्राम भकुरा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है जो नहीं होना चाहिए व महिलाओं पर बहुत ज्यादा अत्याचार हो रहा है इस लिया छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन होना चाहिए।
R9भारत
ब्यूरो चीफ इमरान अहमद
सूरजपुर छत्तीसगढ़