कांग्रेस सेवादल द्वारा सिंगोड़ी पुतला दहन कार्यक्रम के संदर्भ मे पुलिस प्रशासन द्वारा की गई पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के विरोध मे ज्ञापन सौंपा गया*
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि 30 दिसंबर को युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा पुतला दहन के कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के दबाव के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर दुर्भावना पूर्वक केस पंजीकृत किया गया है एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आदिवासी समाज और पिछड़ा वर्ग जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ताओ के खिलाफ जातिगत अपशब्दो का प्रयोग कर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया है साथ ही साथ आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओ के साथ खुली मारपीट की गई उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने कोई मामला कायम नही किया है एवं ना ही भाजपा के जिन कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर पत्थर फेंककर घायल किया गया है उसकी ना तो कोई न्यायिक जांच की गई है और ना तो कोई मामला बनाया गया है और भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जो पत्थर फेंककर तोड़फोड की गई है उस पर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही की है।
कांग्रेस सेवादल ने माननीय राज्यपाल महोदय से यह मांग की है कि सिंगोड़ी पुतला दहन मे जिन कार्यकर्ताओ पर मामले दर्ज किए गए है वह सभी मामले वापस लिए जाए और संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषी व्यक्तियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावें।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के निम्न पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमे कमल राय, राकेश मरकाम, सेवादल ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष साहिल खान ,बालाराम परतेती, वजीर खान, पंचम अमरोदे, राजू विश्वकर्मा, जितेन्द्र सेमेकार, सुनील सातपुते, बलराम सिंह चौहान, अखलेश पवार, हरि पटेल, रंजीत रविकर, दीपक घोरसे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए
R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
डिस्ट्रिक्ट क्राइम हेड
संवाददाता- साहिल
लोकेशन-छिंदवाड़ा