कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में,जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनपद सीतापुर के कारगिल युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय की जन्मस्थली रुढा पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर माल्यार्पण किया
साथ ही शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा वहां पर उपस्थित शहीद मनोज पांडे के परिजन चाचा कौशल पाण्डेय व चचेरे भाई अनंतराम पाण्डेय को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा उप जिलाधिकारी सिधौली अजय सिंह क्षेत्राधिकारी यादुवेंद्र यादव तहसीलदार रविंद्र कुमार सहित जनपद के कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी वहां पर उपस्थित रहे
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से गांव का हाल चाल लिया इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अगस्त तक गांव में विकास कार्यों को लेकर निर्देश दिए जिसमें मनरेगा पार्क कैप्टन मनोज पांडे पार्क शहीद स्मारक का रंग रोगन आदि को त्वरित कराने हेतु संबंधित को आदेश दिए ।
सीतापुर से मीना राजपूत के साथ ललित कुमार R9 भारत