*खेत की मेढ़ पर लगे कटीले तारों से लटका मिला किसान शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

*खेत की मेढ़ पर लगे कटीले तारों से लटका मिला किसान शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

January 05, 2022
आगरा: जिले के जगनेर थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत की मेढ़ पर लगे कटीले तारों से किसान का शव लटका होने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

खेत की रखवाली और सिंचाई करने गया था किसान

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को नगला वीरभान निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र लखपत सिंह अपने खेतों की सिचाई और फसल की रखवाली को घर से निकले। बुधवार सुबह जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन किसान को देखने के लिए खेत पर आए तो वहां का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान का शव खेत की रखवाली के लिए लगे कटीले तारों से लटका मिला। किसान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान बृजेश सिंह के दो बढ़ी बेटी और सबसे छोटा आठ साल का बेटा है। बढ़ी बेटी की उम्र करीब अठारह वर्ष है।

मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

किसान के खेत पर कटीले तारों से लटके शव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। किसान के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

घटनास्थल पर एसपीआरए भी पहुंचे उप

खेत पर किसान की मौत की सूचना पर एसपी आगरा देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता भी पहुंच गए और घटनास्थल का गहनता से मौका मुआयना कर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गए।

संजय सिंह तोमर रिपोर्टर R9भारत आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!