संवाददाता-आशुतोष त्रिवेदी
बैतूल परतवाड़ा मार्ग से खोमई जाने वाली सड़क का लगभग 3किलोमीटर का रास्ता खस्ताहाल है सड़क पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है,लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा न तो सड़क की मरम्मत कराई जा रही है और न ही नवीनीकरण, ऐसे में यहां चलना खासा मुश्किल भरा होने वाला है चर्चा करने पर ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा है की जनता से जुड़े मुद्दों पर सब मूक दर्शक बनकर बैठे हुए है। ना देखने वाला कोई ना सुनने वाला
जिम्मेदारों को आमजनता से जुड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है ना कोई इस मुद्दे पर सामने आ रहा है। समाधान ना होने को लेकर उनमें नाराजगी और आक्रोश है।
