गरम भगोने में गिरा 3 साल का मासूम:भैंस के लिए बना रहे थे दलिया….

गरम भगोने में गिरा 3 साल का मासूम:भैंस के लिए बना रहे थे दलिया,
अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

​​​​​​​सैंपऊ कस्बे के शिव नगर मोहल्ला मैं भैंस के लिए बनाए जा रहे गरम दलिए के भगोने में गिरने से एक 3 साल के मासूम की मौत हो गई।
सैंपऊ कस्बे के शिव नगर मोहल्ला मैं भैंस के लिए बनाए जा रहे गरम दलिए के भगोने में गिरने से एक 3 साल के मासूम की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के लिए लाते वक्त गंभीर रूप से झुलसे सत्यम (3) पुत्र श्यामवीर बघेल के दम तोड़ दिया।

मृतक मासूम की मां मंजू ने बताया कि भैंस के लिए घर में भगोने में दलिया बनाया जा रहा था। इसी दौरान घर में खेलते हुए उनका 3 वर्षीय पुत्र गरम दलिया में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। जिसकी गर्दन और दोनों पैरों के पंजों को छोड़कर बालक का पूरा शरीर गरम दलिया से बुरी तरह झुलस गया। भगोने में गिरते ही बालक की चीख सुनकर पिता श्यामवीर दौड़ कर पहुंचा और उसे भगोने से बाहर निकाला। घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया।

परिजन गंभीर रूप से झुलसे बालक को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत बाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!