गांव दमदमा से डीजे की धुनों पर रवाना हुआ गोवर्धन पदयात्रीयों का जत्था

बयाना। सावन के महीनें में कांवड यात्रा की भांति श्रद्धालुओं का गोवर्धन पदयात्रा पर जाने का सिलसिला बना हुआ है। आज बयाना उपखंड के गांव दमदमा से गोवर्धन पदयात्रीयों का ऐसा ही एक जत्था डीजे की धुनों के साथ रवाना हुआ। जिसमें बुजुर्ग जवान व महिलाऐं भी शामिल थी। इस जत्थे में करीब 350 श्रद्धालु शामिल बताए है। जो पहली बार इस कठिन पदयात्रा में शामिल हुए है। श्रद्धालु मनोज दमदमा ने बताया कि यह पदयात्रा 31 जुलाई को गोवर्धन गिरिराज धाम पहुंचकर वहां सभी पदयात्री गिरिराज पर्वत की सप्तकोसी परिक्रमा देंगे और मानसी गंगा में स्नान करने के प्श्चात पूजा अर्चना कर वहां भोजन प्रसादी भी वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!