गांव वीरम पुरा में ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों में जुटे हैं खिलाड़ी।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर गांवों में काफी उत्साह देखा जा रहा है बयाना क्षेत्र के गांव वीरमपुरा में भी स्कूली छात्र छात्राओं सहित अन्य ग्रामीणों में भी इन खेलों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और वह इन खेलों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह ग्रामीण ओलंपिक 29 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में होंगे। जिसके तहत खो खो कबड्डी वॉलीबॉल शूटिंग बॉल व बास्केटबॉल क्रिकेट प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया यह आयोजन गांवों में छुपी खेल प्रतिभाओं को तराशने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकेगा।