गिद्वौर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के छतरपुर एवं चौरा मुख्य मार्ग के निकट से देशी शराब की एक खेप के साथ 03 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिद्धौर पुलिस को थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सीमावर्ती इलाके में देशी शराब कारोबार किए जाने की गुप्त सुचना थानाध्यक्ष अमित कुमार को मिली थी।

सूचना मिलते ही मामले में त्वरित कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा पतसंडा पंचायत के छतरपुर यादव टोला निवासी दर्शन यादव के पुत्र शकलदेव यादव को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं रतनपुर पंचायत के पचू मांझी पिता मोहन मांझी को 10 लीटर एवं जसिया देवी पति टूना मांझी चौरा मुसहरी को 05 लीटर देशी शराब के साथ मुख्य राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। इधर देशी शराब तस्करी से जुड़े मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार संबंधित शराब कारोबारियों पर उत्पाद व शराबबंदी अधिनियम के जुड़े सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।