ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ का पंचायत सचिव निलंबित, प्रधान को पॉवर सीज करने की नोटिस, गौ आश्रय केंद्र में गौवंशो की मौत मामले में हुई कार्यवाही

आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT गोंडा
17 जनवरी 2022

▶️👉 ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ का पंचायत सचिव निलंबित, प्रधान को पॉवर सीज करने की नोटिस, गौ आश्रय केंद्र में गौवंशो की मौत मामले में हुई कार्यवाही

▶️👉 डीएम ने वृहद गौ आश्रय केंद्र बैरीपुर रामनाथ में गौ वंशो की मौत की जांच हेतु गठित तीन सदस्यीय कमेटी, 24घंटे में देनी होगी रिपोर्ट

विकासखंड मनकापुर अंर्तगत बृहद गौ आश्रय केंद्र बैरीपुर रामनाथ में गौ वंशो की मौत की मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कंडेय शाही के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ग्राम पंचायत बैरीपुर रामनाथ के पंचायत सचिव पवन कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने हेतु 95 जी की नोटिस दी है।
जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें एसडीएम मनकापुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया है। कमेटी द्वारा 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी होगी।
जिलाधिकारी श्री शाही ने बताया कि वृहद गौ आश्रय केंद्र पर प्रथम दृष्टया लापरवाही के कारण मौतें हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से उनके ब्लॉक अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थलों की जांच कर आज ही रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतवानी दी है कि गौ आश्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर बीडीओ सहित एडीओ, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और पशु चिकित्साधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!