कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा पंचायत के टोला बाघाकोला गांव मे बीते शनिवार आधी रात को खपरैल मकान मे आचानक आग लग गई।आग लगने पर घर मे हो हल्ला,चिल्लाहट पुरे गांव मे फैल गई।हो हल्ला से ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया।लेकिन आग इतना भयावह था कि पुरे घर को जला दिया।जिससे घर मे ऱखे खाने का अन्नाज,कपडा,गल्ला,मवेशियो के लिए रखे नेवारी,गोईठा ,कुछ नगद रूपये जलकर खाख हो गया।घर मे लगी आग से घर के मालिक रामवृक्ष यादव व भाई बिहारी यादव हताहत व परेशान है।घटना के संबंध में भुतभोगी रामवृक्ष यादव व बिहारी यादव दोनो के पिता स्व सहदेव यादव ने बताया कि शनिवार रात को हम सभी परिवार खाना खाकर तथा मवेशियो को नेवारी देकर सो गये। आचानक घर में आग लगने का महसूस हुआ।इस बीच घर मे नेवारी भी रखा था।जिससे आगे अनियंत्रित हो गया।हो हल्ला व चिल्लाहट से ग्रामीण जमा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश किये लेकिन आग इतना भयावह हो गया कि घर मे रखे चावल,गेहुं,मकई,दाल,चना,कपडा,गल्ला,कुछ नगदी रूपये व अन्य समाग्री जलकर राख हो गया ।भगवान का आशिर्वाद था कि वह अपने परिवार व बच्चे को बचा पाये।आग लगने से एक बरानडे मे बंधे एक मवेशी का बाछी जलकर घायल हो गया ।रविवार को पंचायत के मुखिया पुनम देवी व प्रतिनीधि अशोक यादव ,उपमुखिया रूबी देवी,प्रतिनीधि महेन्द्र यादव, धनंजय यादव घटना स्थल का मुआयना किया।भुतभोगी को मुखिया ने आर्थिक सहयोग दिया ।मौके पर मुखिया व उपमुखिया ने सरकार से आग लगी से होने वाले मुआबजे दिलाने सहित पीएम आवास व परिजनो को पंचायत से लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।घर मे आग लगने से लगभग दो लाख का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।घर मे आग लगने पर आग पर काबू करने व सहयोग करने वालो मे
महेन्द्र यादव, उमेश यादव, विशुन यादव अशोक यादव, गणेश यादव, विजययादव,मीना देवी,उषा देवी,नागो देवी ,लक्षमिनिया देवी,दौलती,मालो देवी,मनोरमा देवी,महेशी यादव,टेमन यादव,गजु यादव, नन्हक यादव, कृष्णा यादव चन्दर यादव,लखन यादव,बिलास यादव समेत कई ग्रामीण शामिल थे।