छोटी काशी गोला में आखरी सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी लाखों की तादाद में भीड़।…

शिव भक्तों का उमड़ा शैलाब।
रामू सिंह
लखीमपुर खीरी।
दिनांक-08-08-2022

छोटी काशी गोला में आखरी सोमवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी लाखों की तादाद में भीड़।

लखीमपुर खीरी, के गोला गोकरननाथ जो कि छोटी काशी के नाम से विश्व विख्यात है, छोटी काशी गोला में प्राचीन भगवान शिव का मंदिर है जहां पर हर साल सावन के माह में लाखों की तादात में कांवरिया आते हैं और जल अभिषेक कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं,
सावन के महीने में हर सोमवार को कांवरियों की संख्या और बढ़ जाती है, वही सावन के आखिरी सोमवार को छोटी काशी गोला में बाबा भूतनाथ का मेला लगता है, बाबा भूतनाथ के मेले में लाखों लाख कांवरिया आते हैं,
सावन के मेले को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए हैं वही जिले के कई थानों की फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है साथ ही एनसीसी कैडेट, और पुलिस वॉलिंटियर भी लगाए गए हैं,
वहीं स्वास्थ्य विभाग की बात की जाए तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवरियों की देखभाल के लिए इमरजेंसी मेडिकल कैंप भी जगह-जगह लगाए गए हैं, नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी कांवरियों के लिए नगर में तरह तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

R 9Bharat ramu singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!