जाम से लोगों को निज़ात दिलाने के लिए मोरवा थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा मोरवा में परेवा नाला पर दिनभर लगा रहा चलित जाम वाहन चालक समझ नही पा रहे थे कि चले कि रुके

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

जाम से लोगों को निज़ात दिलाने के लिए मोरवा थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

मोरवा में परेवा नाला पर दिनभर लगा रहा चलित जाम वाहन चालक समझ नही पा रहे थे कि चले कि रुके

मोरवा पुलिस को जाम से निजात दिलाने के लिए करना पड़ा काफी परेशानीयों का सामना

मोरवा के परेवा नाला पर पूरे दिन चलित जाम के जैसे हालात बने रहे। संविदा कंपनी के द्वारा सड़क खोद देने एवं उसको सही जगह डम्प नही करने से मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गयी है। जिसके चलते छोटे-बड़े वाहन फिसल जा रहे थे। एवं उनको वहाँ से निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था लेकिन पुलिस की सक्रियता के बदौलत बड़ा हादसा टल भी गया। मौके पर टीआई मनीष त्रिपाठी एवं अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा बीच-बीच में जाम हटवाने के लिए भागदौड़ करते रहे।
दरअसल मोरवा में औड़ीमोड़ सड़क मार्ग के परेवानाला के पास एनएच-39 सीधी-सिंगरौली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के संविदाकार के द्वारा सड़क को खोद दिया है। बारिश के चलते सड़क की मिट्टी कीचड़ में तब्दील होने के कारण वाहन फिसल जा रहे हैं। आलम यह है कि छोटे-बड़े वाहन आज पूरे दिन नागिन डांस करते हुए मिट्टी को पार कर रहे थे। जहां हादसे के अंदेशा को देख चालक सड़क पार करने से झिझक रहे थे। जिसके चलते बुधवार को पूरे दिन परेवा नाला पर जाम जैसे हालात बन गये थे। इसकी जानकारी होने पर मोरवा टीआई मनीष त्रिपाठी तुरंत एक्शन मोड़ में आ गए एवं अपने दल के साथ जिसमे एएसआई संतोष सिंह, अरविन्द चतुर्वेदी, डीएन सिंह, प्रआर संजय सिंह परिहार सहित अन्य पुलिस बल कीचड़ में फसे वाहनों को जाम से हटाने के लिए निकल पड़े एवं कड़ी मेहनत के बाद । बमुश्किल से किसी तरह आवागमन बहाल हुआ। लेकिन बीच-बीच में कई घण्टे तक जाम की स्थिति निर्मित रही। एनएच-39 संविदाकार के इस लापरवाही से एक तरफ वाहन चालकों में भारी नाराजगी दिखी है। लेकिन मोरवा पुलिस के कार्य लिए आभार व्यक्त करते रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!