जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा।

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 03 मार्च, 2025
आगामी 08 मार्च, 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!