सैपऊ मंगलवार को धौलपुर सीएमएचओ डॉ गोपाल गोयल की सेवानिवृत्ति पर ब्राह्मण समाज की ओर से एक निजी मैरिज होम में स्वागत विदाई समारोह का आयोजन हुआ
जिसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी एवं ब्राह्मण समाज के द्वारा सीएमएचओ डॉ गोपाल गोयल एवं सैपऊ सीएससी चिकित्सा प्रभारी डॉ दीपक गुप्ता का फूल माला साफा एवं चांदी का मुकुट एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया रिटा रिटायर नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा की कोरोनावायरस के दौर में बड़े-बड़े शहरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी थी वही डॉ गोपाल गोयल के नेतृत्व में जिले के आमजन को ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रही और बेहतर प्रबंधन रहा समारोह में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष चंचल तिवारी ने कहा की कोरोना संक्रमण काल में जिले के आम जन को बेहतरीन चिकित्सकीय सेवाओं के कारण जनहानि को रोका जा सका डॉक्टर गोपाल गोयल की सेवाओं को सदैव याद किया जाता रहेगा नर्सिंग ऑफिसर संजय तिवारी ने उनके कुशल नेतृत्व मृदुभाषी मिलनसार एवं कार्य के प्रति समर्पित उनके कार्य कुशलता की सराहना कर उनके सुखद भविष्य की बधाई दी इस दौरान वरिष्ठ डॉक्टर सीताराम तिवारी डॉक्टर महेश बंसल ब्लॉक सीएमएचओ बसेड़ी अमरनाथ शर्मा भूदेव शर्मा भूरे लालशर्मा राम खिलाड़ी तिवारी तिलोकचंद पाराशर राकेश पाराशर मुकेश पाराशर हरिओम पाराशर एडवोकेट रवी तिवारी पत्रकार योगेश तिवारी केदार शर्मा वैभव तिवारी आयुष तिवारी सुमित तिवारी आदि मौजूद थे।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर