R9.भारत ब्यूरो सिंगरौली
ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय
जियावन पुलिस द्वारा शिविर कर नशाखोरी व महिलाओं के प्रति अपराधों से सुरक्षा हेतु निकाली गई जागरुकता रैली
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत क्षेत्रवासियों से तिरंगा लगाने की किया अपील

सिंगरौली/- आजादी अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से पूरे राष्ट्र में आगामी 13-14 व 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर देश में लोग अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व देशभक्ति की भावना से तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देकर जनभागीदारी की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है।इसी तारतम्य में जिला के पुलिस कप्तान श्री वीरेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अति.पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा (रा.पु.से.) एवं प्रभारी एसडीओपी देवसर श्री राजीव पाठक(रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना जियावन परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी एवं पुलिस टीम के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में देवसर थाना क्षेत्रवासियों को महाअभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देयश्य से देवसर स्थिति शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय,शासकीय माडल स्कूल,सेंट मैरी विद्यालय देवसर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया गया।इस महाभियान कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी गई।वहीं कार्यक्रम में मुख्य रुप से निरीक्षक श्री त्रिपाठी के द्वारा हर घर तिरंगा’अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच देशभर में हर घर पर तिरंगा फहराने के महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओ एवं आमजनों को प्रेरित किया गया।साथ ही वर्तमान समय में समाज में व्याप्त नशाखोरी एवं महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार के परिणाम से अवगत कराकर इसके रोकथाम हेतु बताया जाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,
जनप्रतिनिधियों को समाज में जाकर जागरुकता लाने हेतु आग्रह किया गया।साथ ही आमजन में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने की भावना पर बल देने हेतु सभी के द्वारा संकल्प लिया गया।तत्पश्चात स्कूली छात्र-
छात्राओं,शिक्षकगण और पुलिस की संयुक्त जन जागरूकता रैली देवसर नगर में निकाला गया।इस दौरान निरीक्षक कपूर त्रिपाठी,उनि एन.पी.तिवारी,उनि डी.पी.पाण्डेय.सउनि राजेश शुक्ला,सउनि सुरेश वर्मा,सउनि मोहनलाल,प्र.आर.राजबहोर रावत,अनिल चतुर्वेदी आईटी सेल प्रभारी, अनिल वर्मा,आर.खुम सिंह,प्रवीण पाण्डेय,अमित कुमार सहित विशेष सशस्त्र बल कैंप देवसर एवं समस्त शिक्षक गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।