धार्मिक नगरी बाड़ी से खाटू श्याम के लिए पदयात्रा हुई रवाना।
बाड़ी:_धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में लगातार चल रहे धार्मिक आयोजनों से बाड़ी शहर का माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया है। सर्व समाजों में प्रेम और सम्मान का लगातार आदान प्रदान देखने को मिल रहा है। जिससे बाड़ी उपखंड के प्रत्येक समाज में समरसता का भाव जागृत हो रहा है। इसी श्रंखला में आज दिनांक 27 सितंबर 2022 मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे खाटू श्याम मंडल द्वारा बाड़ी से श्री खाटू श्याम के लिए पहली बार पदयात्रा रवाना हुई जिसमें सर्व समाजों के लोग दिखाई दिए नेवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन दारा सिंह पचोरी ने अपने सहयोगियों के साथ सत्य सनातन संस्कृति के अनुसार प्रभु श्री खाटू श्याम जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर रोली चावल से पूजन कर पुष्पमाला अर्पित की इसके पश्चात खाटू श्याम मंडल के संयोजक श्री चंद्रशेखर पाराशर एवं पदयात्रा में जाने वाले समस्त भक्त जनों का साफा पहनाकर पुष्पमाला के साथ रोली चावल से टीका लगाकर स्वागत सम्मान किया श्री खाटू श्याम मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बाबा श्याम की प्रसादी लगाकर समस्त भक्त जनों को प्रसादी वितरण की गई । और यात्रा श्याम बाबा के जयकारों के साथ आरंभ हुई।
प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर
बाड़ी धौलपुर