नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर आर टी एस अधिकारी ममता कुमारी ने संभाला पदभार।

नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर आर टी एस अधिकारी ममता कुमारी ने संभाला पदभार।

बयाना में काफी समय से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर आज आर टी एस सेवा की अधिकारी ममता कुमारी ने अपना पदभार संभाल लिया है ।इस मौके पर प्रभारी उपखंड अधिकारी अमित शर्मा भी मौजूद रहे। वही स्थानीय पटवार संघ व गिरदावर संघ की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अगवानी करते हुए स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर अपना पद भार संभालते हुए नायब तहसीलदार ममता कुमारी ने उपस्थित सभी राजस्व कर्मियों से परिचय करने के बाद कहा कि उन्हें मिलजुल कर राजस्व संबंधी कार्यों और आने वाले किसानों के अभाव अभियोगों के समाधान के लिए काम करना है ।यह उनकी सबकी जिम्मेदारी है। जिसे हमें मिलकर अच्छी तरह निभाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!