निरंतर बढ़ती जा रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी 17 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों विरोध प्रदर्शन करेगी—अंजना धीमान…..

निरंतर बढ़ती जा रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी 17 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों विरोध प्रदर्शन करेगी—अंजना धीमान

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

निरंतर बढ़ती जा रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर हो गई है। और इस दिशा में 17 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन की श्रृंखला आरंभ की जा रही है। यह जानकारी जिला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में
‘महंगाई चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम जनता के साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बढ़ती जा रही महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा करेंगे । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने 5 अगस्त को आंदोलन किया था यह एक राष्ट्रव्यापी उचित विरोध था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काला जादू बताने का हताशा पूर्ण प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ‘महंगाई चौपाल’ के समापन पर 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल नाम से एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी । जिसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला और ब्लॉक स्तर पर महंगाई पर हल्ला बोल दिल्ली चलो कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। धीमान ने कहा कि इस समय आम जनता मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन का खामियाजा भुगत रही है। यहां तक कि दही, छाछ और पैक किए हुए खाद्यान्नों पर अत्याधिक कर लगा दिए गए हैं। जबकि सार्वजनिक संपत्ति को अपने दोस्तों को कौड़ियों के भाव दिया जा रहा है। वहीं अग्निपथ जैसी दिशाहीन योजनाओं की शुरुआत करके रोजगार की स्थिति बद से बदतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन जन विरोधी नीतियों पर लोगों में जागरूकता फैलाती रहेगी ताकि इस जनविरोधी सरकार को बदला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!