धौलपुर में बसई नवाब के पास गांव पीपहेरा में एक युवक ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की वृद्ध व्यक्ति इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गया है उसे धौलपुर से रेफर कर जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है
झुलसे व्यक्ति की पहचान विशंभर दयाल त्यागी पुत्र नत्थी लाल के रूप में हुई है कहा जा रहा है कि पीड़ित अपने घर से बसई नवाब गया था उधर से लौटते वक्त रास्ते में विशंबर दयाल त्यागी पुत्र नत्थी लाल के ऊपर अपराधी संदीप ने वृद्ध व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी आग लगाने के बाद अपराधी संदीप मौके से फरार हो गया अभी तक अपराधी संदीप को पुलिस की गिरफ्त से बाहर है अपराध के खिलाफ पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है