बंंडा गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र आशुतोष मिश्रा ने 97.4%अंक प्राप्त कर तहसील व जिला मे किया नाम रोशन…

* बंंडा गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र आशुतोष मिश्रा ने 97.4%अंक प्राप्त कर तहसील व जिला मे किया नाम रोशन। *

– सीबीएसई द्वारा परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे।

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र के नगर पंचायत बंंडा के गुरुतेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी विद्यालय का है।विद्यालय के प्रबंधक श्री जसबीर सिंह ने बताया कि छात्र आशुतोष मिश्रा ने 97.4%अंक प्राप्त कर तहसील व जिला शाहजहांपुर का नाम रोशन किया है।कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के परिणाम शत प्रतिशत रहे तथा बच्चों का प्रतिशत भी बहुत अच्छा रहा है।कक्षा 10 की छात्रा बानी मिश्रा ने 93.5%अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।कक्षा 12 मे 20 छात्र व छात्राओं का 85% प्रतिशत से ऊपर प्राप्त किया है।विद्यालय के प्रबंधक श्री जसबीर सिंह सह प्रबंधक श्री धर्मवीर सिंह प्रधानाचार्य सुश्री निधि वहल तथा उप प्राचार्य श्री अमुख गुप्ता भी उपस्थित रहे। सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुये सभी को ट्राफी दी गई।व सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई गयी।तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दी।ट्राफी पाकर सभी छात्र छात्राओं मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी।व सभी बच्चे बहुत प्रसन्न दिखे। स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने अपने गुरुजनों व अपने माता- पिता का आशीर्वाद भी लिया।इस दौरान सभी छात्र – छात्राओं के माता- पिता लोग भी उपस्थित रहे।

R9. भारत के लिये शाहजहांपुर से बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!