सहरसा संवादाता गौरव कुमार चौधरी
सोनवर्षा राज के मनोरी बहियार मे ट्रेक्टर पलटने से ट्रेक्टर के नीचे दब कर नाना और नाती की मौके पर ही हुई मौत
स्टोरी:-मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मनोरी गांव निवासी रघु यादव अपने नाती डूमरा गांव निवासी मनु कुमार के साथ ट्रेक्टर पर सवार होकर खेत जोतने के लिए मनोरी गांव से पूरव बहियार जा रहा था कि अचानक रास्ते में चालक रघु यादव के पुत्र कैलाश यादव ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रेक्टर गड्ढे में पलट गई और ट्रेक्टर के नीचे नाना एवं नाती दब गया, जबतक में आस पास के लोग आकर ट्रेक्टर को सीधा किया, तबतक में नाना रघु यादव और नाती मनु कुमार का मौत मौके पर ही हो गया।वही
इस दौरान ट्रेक्टर के चालक कैलाश यादव भी घायल हो गया। नाना और नाती के मौत से सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर किया है।